Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बाबा साहेब अम्बेडकर जी का छायाचित्र जलाने वाले मनुवादी अनिल मिश्रा और चमचो पर रासुका नहीं लगी, तो शिवराज के बाद मोहन यादव का पूरे मध्यप्रदेश में पुलता जलाया जायेगा.. जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होंगी! #komalahirwar #damoh

111.9k views | Madhya Pradesh, India | Jan 7, 2026

MORE NEWS

तेंदूखेड़ा की नरगवा टेक पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत; महिला व मासूम सहित तीन गंभीर घायलों को कराया जबलपुर रेफर 

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे नरगवा टेक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो वर्षीय मासूम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बमोहरी निवासी आशु पिता भाईलाल बेन अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी का निमंत्रण देकर सहजपुर से लौट रहे थे। वहीं दोनी निवासी राजू पिता सुक्खी अहिरवार अपनी पत्नी आशा और दो वर्षीय बच्चे के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। नरगवा टेक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा अहिरवार, उनका मासूम बेटा औ

तेंदूखेड़ा की नरगवा टेक पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत; महिला व मासूम सहित तीन गंभीर घायलों को कराया जबलपुर रेफर दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे नरगवा टेक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो वर्षीय मासूम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बमोहरी निवासी आशु पिता भाईलाल बेन अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी का निमंत्रण देकर सहजपुर से लौट रहे थे। वहीं दोनी निवासी राजू पिता सुक्खी अहिरवार अपनी पत्नी आशा और दो वर्षीय बच्चे के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। नरगवा टेक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा अहिरवार, उनका मासूम बेटा औ

Damoh, Damoh | Jun 24, 2026

हिंडोरिया में पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने किया मामले का खुलासा 

दमोह। हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में किराए के मकान में बीते दिन युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक बुच्ची उर्फ आमिर खान (28) निवासी वार्ड क्रमांक 7 का 22 जून की रात गोप तलैया के पास रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह से विवाद हुआ था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और रामजी के बीच पुरानी रंजिश थी। विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी को थप्पड़ मारने से आरोपी नाराज था। इसके बाद चारों ने योजना बनाकर रात करीब एक बजे मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया। आरोप है कि रामजी ने चाकू से दोनों जांघों पर वार कर आमिर की हत्या कर दी।

मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चाकू, होंडा ट्विस्टर बाइक, वारदात के समय पहनी शर्ट और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले से गुंडा सूची में शामिल था। कार्रवाई में हिण्डोरिया थाना, साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही।

हिंडोरिया में पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने किया मामले का खुलासा दमोह। हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में किराए के मकान में बीते दिन युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक बुच्ची उर्फ आमिर खान (28) निवासी वार्ड क्रमांक 7 का 22 जून की रात गोप तलैया के पास रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह से विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और रामजी के बीच पुरानी रंजिश थी। विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी को थप्पड़ मारने से आरोपी नाराज था। इसके बाद चारों ने योजना बनाकर रात करीब एक बजे मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया। आरोप है कि रामजी ने चाकू से दोनों जांघों पर वार कर आमिर की हत्या कर दी। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चाकू, होंडा ट्विस्टर बाइक, वारदात के समय पहनी शर्ट और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले से गुंडा सूची में शामिल था। कार्रवाई में हिण्डोरिया थाना, साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही।

Damoh, Damoh | Jun 24, 2026

सीएम डॉ मोहन यादव की जमीन खरीद को लेकर सियासत तेज: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल

मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजी से उज्जैन में खरीदे गए करीब 168 एकड़ भूमि पर प्लॉट, चहेतों और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की जमीन खरीद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों ने उज्जैन में विकास परियोजनाओं के आसपास बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह के दावे और सवाल सामने आने लगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है।

विवाद की शुरुआत एक मीडिया रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें दावा किया गया कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में 137 प्लॉट, करीब 168 एकड़ जमीन खरीदी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इनमें से कई जमीनें प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं और मास्टर प्लान-2035 से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। इसी आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हितों के टकराव (Conflict of Interest) और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। 

इन आरोपों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की घोषित संपत्ति में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। उनके अनुसार, 2023 के चुनावी शपथपत्र में डॉ. मोहन यादव के नाम 17 एकड़ तथा उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम 12.29 एकड़ भूमि दर्ज थी, जो 2026 तक अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव की जमीन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जिस सिद्धि विनायक कंपनी का उल्लेख आरोपों में किया गया है, उससे डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके थे। बहू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि भी मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर की बताई गई है। 

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अनेक पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें अलग-अलग आंकड़े और दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अब तक इन दावों की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या न्यायालय द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। कांग्रेस जांच और जवाबदेही की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी इसे विपक्ष का राजनीतिक षड्यंत्र और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश बता रही है। ऐसे में वास्तविक स्थिति किसी आधिकारिक जांच या सक्षम प्राधिकरण के निष्कर्ष के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

सीएम डॉ मोहन यादव की जमीन खरीद को लेकर सियासत तेज: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजी से उज्जैन में खरीदे गए करीब 168 एकड़ भूमि पर प्लॉट, चहेतों और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की जमीन खरीद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों ने उज्जैन में विकास परियोजनाओं के आसपास बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह के दावे और सवाल सामने आने लगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है। विवाद की शुरुआत एक मीडिया रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें दावा किया गया कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में 137 प्लॉट, करीब 168 एकड़ जमीन खरीदी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इनमें से कई जमीनें प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं और मास्टर प्लान-2035 से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। इसी आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हितों के टकराव (Conflict of Interest) और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की घोषित संपत्ति में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। उनके अनुसार, 2023 के चुनावी शपथपत्र में डॉ. मोहन यादव के नाम 17 एकड़ तथा उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम 12.29 एकड़ भूमि दर्ज थी, जो 2026 तक अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव की जमीन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जिस सिद्धि विनायक कंपनी का उल्लेख आरोपों में किया गया है, उससे डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके थे। बहू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि भी मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर की बताई गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अनेक पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें अलग-अलग आंकड़े और दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अब तक इन दावों की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या न्यायालय द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। कांग्रेस जांच और जवाबदेही की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी इसे विपक्ष का राजनीतिक षड्यंत्र और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश बता रही है। ऐसे में वास्तविक स्थिति किसी आधिकारिक जांच या सक्षम प्राधिकरण के निष्कर्ष के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Damoh, Damoh | Jun 24, 2026

सभी अुनविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री यादव
==
अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जायें
==
समय सीमा बैठक संपन्न, दिए गए अहम् दिशा-निर्देश
==
कंट्रोल रूप स्थापित 07812-314329
==

            जिले के सभी अनुविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दवा दुकानों और खाद्य पदार्थों का निरीक्षण रोस्टरवार प्रत्येक अनुविभाग में एसडीएम के निर्देशन में और इसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। सभी एसडीएम इसकी मॉनीटरिंग करेगे और अवगत कराएंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारें खासतौर पर मौजूद रहे।

             कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से इसे तत्परता और तय समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.एम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में जिले को लगातार दूसरी बार ए ग्रेड प्राप्त होने पर सभी को बधाई देते हुए इसी तरह बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री यादव नें पाण्डुलिपियों के डिजिटाईजेंशन के संबंध में चर्चा करते हुए नोडल अधिकारी श्री चौरसिया को तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा खाद के पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण के लिए शासन द्वारा ई-विकास पोर्टल की व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले की सभी मंडियों, 102 सेवा सहकारी समितियों, जनपद स्तर पर सात एसएडीओ कार्यालयों तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में निःशुल्क पंजीयन एवं खाद टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

            उन्होंने कहा यदि किसी किसान को ई-विकास पोर्टल या खाद वितरण संबंधी कोई समस्या आती है तो प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यालयीन समय में संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, कलेक्टर ने कहा खाद का भंडारण 102 सेवा सहकारी समितियों, पांच डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो कार्यालय तथा जिले के 108 निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया गया है, जहां से किसान अपनी आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित,

जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

            कलेक्टर ने कहा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके विकल्प के रूप में जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग किसान अपनी फसलों में कर सकते हैं।

            कलेक्टर श्री यादव नें नाप तौल विभाग के अधिकारी से कहा कि सभी मण्डी और अन्य सभी जगहो पर जाये और नाप तौल कांटो का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने उप-संचालक कृषि से कहा वे नियमित रूप से मण्डी का निरीक्षण को और सभी व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करायें।

अवैध उत्खनन पर करें कार्यवाही

            कलेक्टर श्री यादव नें सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें आ रही है, टीम गठित कर कार्यवाही करें। इस संबंध में माईनिंग ऑफीसर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

सभी अुनविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री यादव == अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जायें == समय सीमा बैठक संपन्न, दिए गए अहम् दिशा-निर्देश == कंट्रोल रूप स्थापित 07812-314329 == जिले के सभी अनुविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दवा दुकानों और खाद्य पदार्थों का निरीक्षण रोस्टरवार प्रत्येक अनुविभाग में एसडीएम के निर्देशन में और इसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। सभी एसडीएम इसकी मॉनीटरिंग करेगे और अवगत कराएंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारें खासतौर पर मौजूद रहे। कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से इसे तत्परता और तय समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.एम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में जिले को लगातार दूसरी बार ए ग्रेड प्राप्त होने पर सभी को बधाई देते हुए इसी तरह बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री यादव नें पाण्डुलिपियों के डिजिटाईजेंशन के संबंध में चर्चा करते हुए नोडल अधिकारी श्री चौरसिया को तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा खाद के पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण के लिए शासन द्वारा ई-विकास पोर्टल की व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले की सभी मंडियों, 102 सेवा सहकारी समितियों, जनपद स्तर पर सात एसएडीओ कार्यालयों तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में निःशुल्क पंजीयन एवं खाद टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा यदि किसी किसान को ई-विकास पोर्टल या खाद वितरण संबंधी कोई समस्या आती है तो प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यालयीन समय में संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, कलेक्टर ने कहा खाद का भंडारण 102 सेवा सहकारी समितियों, पांच डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो कार्यालय तथा जिले के 108 निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया गया है, जहां से किसान अपनी आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित, जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कलेक्टर ने कहा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके विकल्प के रूप में जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग किसान अपनी फसलों में कर सकते हैं। कलेक्टर श्री यादव नें नाप तौल विभाग के अधिकारी से कहा कि सभी मण्डी और अन्य सभी जगहो पर जाये और नाप तौल कांटो का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने उप-संचालक कृषि से कहा वे नियमित रूप से मण्डी का निरीक्षण को और सभी व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करायें। अवैध उत्खनन पर करें कार्यवाही कलेक्टर श्री यादव नें सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें आ रही है, टीम गठित कर कार्यवाही करें। इस संबंध में माईनिंग ऑफीसर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

यह केवल ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय नहीं, बल्कि दमोह के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और दिल्ली से संपर्क को नई गति देने वाला कदम है–दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी

*सांसद राहुल सिंह लोधी के सतत प्रयासों को बड़ी सफलता*

 *अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस, दमोह को मिलेगा सीधा लाभ*

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों और रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सफलता मिली है। रेल मंत्रालय ने **22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस** की आवृत्ति बढ़ाते हुए इसे **साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में 2 दिन)** चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने दमोह क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था। लगातार किए गए पत्राचार और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण सौगात दमोह सहित पूरे क्षेत्र को प्राप्त हुई है।
व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी ट्रेन

यह ट्रेन दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। **हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से रात 11:00 बजे प्रस्थान** करने के बाद यात्री पूरी रात आरामदायक यात्रा करते हुए **सुबह लगभग 9:40 बजे दमोह स्टेशन** पहुंच जाते हैं। इससे दिल्ली की यात्रा कहीं अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बन जाती है।

अब तक दमोह और आसपास के व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए मुख्य रूप से **गोंडवाना एक्सप्रेस** पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसे पकड़ने के लिए कई बार **दोपहर लगभग 3 बजे ही स्टेशन के लिए निकलना पड़ता था।** इससे पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय प्रभावित होता था और व्यावसायिक कार्यों में भी बाधा आती थी। नई व्यवस्था से व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को एक बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

*सांसद राहुल सिंह लोधी ने जताया आभार*

सांसद श्री लोधी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं का विस्तार कर रही है और दमोह सहित बुंदेलखंड क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी दमोह लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाता रहेगा।

यह केवल ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय नहीं, बल्कि दमोह के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और दिल्ली से संपर्क को नई गति देने वाला कदम है–दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी *सांसद राहुल सिंह लोधी के सतत प्रयासों को बड़ी सफलता* *अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस, दमोह को मिलेगा सीधा लाभ* दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों और रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सफलता मिली है। रेल मंत्रालय ने **22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस** की आवृत्ति बढ़ाते हुए इसे **साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में 2 दिन)** चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने दमोह क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था। लगातार किए गए पत्राचार और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण सौगात दमोह सहित पूरे क्षेत्र को प्राप्त हुई है। व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी ट्रेन यह ट्रेन दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। **हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से रात 11:00 बजे प्रस्थान** करने के बाद यात्री पूरी रात आरामदायक यात्रा करते हुए **सुबह लगभग 9:40 बजे दमोह स्टेशन** पहुंच जाते हैं। इससे दिल्ली की यात्रा कहीं अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बन जाती है। अब तक दमोह और आसपास के व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए मुख्य रूप से **गोंडवाना एक्सप्रेस** पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसे पकड़ने के लिए कई बार **दोपहर लगभग 3 बजे ही स्टेशन के लिए निकलना पड़ता था।** इससे पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय प्रभावित होता था और व्यावसायिक कार्यों में भी बाधा आती थी। नई व्यवस्था से व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को एक बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। *सांसद राहुल सिंह लोधी ने जताया आभार* सांसद श्री लोधी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं का विस्तार कर रही है और दमोह सहित बुंदेलखंड क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी दमोह लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाता रहेगा।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

बाबा साहेब अम्बेडकर जी का छायाचित्र जलाने वाले मनुवादी अनिल मिश्रा और चमचो पर रासुका नहीं लगी, तो शिवराज के बाद मोहन यादव का पूरे मध्यप्रदेश में पुलता जलाया जायेगा.. जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मोहन यादव की होंगी! #komalahirwar #damoh - Madhya Pradesh News