रूपवास: भरतपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, 4 पत्थर ब्लॉक सहित ट्रेलर किया गया जब्त
भरतपुर। रुदावल थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की। 15 मई को महलपुरचूरा रेलवे अंडरपास पर नाकाबंदी के दौरान 22 चक्का ट्रेलर पकड़ा। जांच में उसमें अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर के 4 बड़े ब्लॉक मिले। दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रेलर जब्त कर चालक बेतालसिंह गुर्जर निवासी कुन्देर को गिरफ्तार किया है।