बोध गया: बोधगया के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बोधगया नगर परिषद ने दी पुष्पांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर बोधगया के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर परिषद सभापति ललिता देवी, उपसभापति कौशमी देवी, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी सहित सभी वार्ड पार्षदों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि दी।