खैरथल: खैरथल में आधी रात को भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, छः लोगों ने कूदकर बचाई जान
खैरथल शहर के किशनगढ़ रोड स्थित स्वामी ज्ञान गिरी मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराई कार में सवार 6 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।