थरथरी: थरथरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पोषण पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
थरथरी प्रखंड के कचहरीया, बांसडीह, नटाईचक,ढोटूचक सहित अन्य विधालय में गुरुवार की दोपहर एक बजे से पोषण पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कचहरीया विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इम्तियाज हुसैन ने छात्र-छात्राओं को पोषण के विभिन्न आयामों संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदतों व जीवनशैली के बारे में वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।