मानिकपुर: मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ओवरलोडिंग, अवैध खनन पर सख्ती, नियमित पुलिस गश्त और आपदा प्रभावितों को समय पर राहत देने के बुधवार शाम 5:30 बजे निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया।