राष्ट्रीय लोक मोर्चा पटना पूर्वी के जिला संयोजक पंकज सिंह के नेतृत्व में बख्तियारपुर डाक बंगला रोड में पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी के जिला संयोजक पंकज सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के आदेश पर पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर हम लोग ये कार्यक्रम कर