लोहरदगा नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में रविवार दोपहर 2 बजे समाहरणालय परिसर से सभी 46 मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करान