सागर नगर: सिटी फॉरेस्ट की कुर्सियां असामाजिक तत्वों ने तोड़ी, डीएफओ करेंगे कार्रवाई
सागर के सिटी फॉरेस्ट में जब मॉर्निंग वॉकर्स घूमने के लिए पहुंचे तो वहां का नजारा तहस-नहस था, सोमवार की शाम 5 बजे सिटी फॉरेस्ट पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि शुरुआती क्षेत्र में लगी चार कुर्सियों को असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह से तोड़फोड़ दिया था। वे इसके 5 दिन पहले एक और कुर्सी इसी तरह तोड़ चुके थे। ये कुर्सियां कंक्रीट की बनी थी और इन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल.