सागर नगर: स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत बीएमसी में डीन, फैकल्टी और कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार की सुबह 11 बजे शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार समुदायिक भागीदारी तथा श्रमदान के माध्यम से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।