सागर नगर: चमेली चौक में हीरा व्यापारी विनीत सोनी ने मां महाकाली को सोने का हीरा जड़ित तिलक अर्पित कर पूरी की मनोकामना
भूतेश्वर l निवासी हीरा व्यापारी विनीत सोनी ने रविवार शाम 7 बजे चमेली चौक स्थित मां महाकाली को सोने का हीरा जड़ित तिलक अर्पित कर अपनी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी की। गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचे विनीत ने बताया कि उन्होंने प्रतिमा स्थापना के समय संकल्प लिया था कि मां को सोने का तिलक चढ़ाने के बाद ही रोज दर्शन करेंगें। विनीत ने कहा अब रोज मां के दर्शन करेंगे।