सागर नगर: सागर: पुरव्याऊ टोरी पर विराजमान हुईं शहर की प्रसिद्ध कंधे वाली काली, स्थापना का 121वां वर्ष
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे शहर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है और विभिन्न पंडालों में माता रानी विराजमान हो गई हैं। इसी क्रम में शहर की सबसे प्रसिद्ध पुरव्याऊ की कंधे वाली काली भी विधि-विधान से सोमवार सुबह 11:30 शुभ मुहूर्त में अपने स्थान पर विराजमान हो गई हैं। यह 121वां वर्ष है जब 1905 से लेकर अब तक एक ही स्वरूप में विराजमान आ होती है।