सागर नगर: मोतीनगर थाना प्रभारी ने दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया, समितियों को सुरक्षा निर्देश दिए
शारदेय नवरात्र महापर्व की शुरुआत के साथ ही सागर शहर में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने रविवार देर रात 9 बजे अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति सदस्यों से चर्चा कर पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।