सागर नगर: सागर में जीएसटी जनजागरण अभियान शुरू, विधायक शैलेंद्र जैन ने व्यापारियों से नई दरों पर वस्तुएँ उपलब्ध कराने की अपील की
सागर जिले में जीएसटी जनजागरण अभियान का शुभारंभ सोमवार शाम 5 बजे कटरा बाजार से किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक शैलेंद्र जैन ने किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, कैट जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन मालथोन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे। विधायक शैलेन्द्र जैन ने व्यापारियों से नई दरों पर वस्तुएँ उपलब्ध कराने की अपील की।