प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर्व पर सिविल लाइंस साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश रहेगा निषेध, विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी
माघ मेला 2024 में मौनी अमावस्या महा स्नान पर्व के तहत सुरक्षा के दृष्टिगत कल दिनांक 8.2.2024 गुरुवार 12:00 बजे से दिनांक 10.2.2024 को दोपहर 12:00 तक प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा इस दौरान सिटी साइड की ओर से आगमन तथा सिविल लाइंस की ओर से निकास की व्यवस्था लागू की गई है,रेलवे विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी जारी की गई।