प्रयागराज: मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के मद्देनजर मेले में बढ़ाई गई सुरक्षा,करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना
संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम संगम की तरफ पहुंचने लगा है,दरअसल माघ मेले के विभिन्न स्नान पर्वों में मौनी अमावस्या का स्नान पर्व सबसे बड़ा माना जाता है,मेला प्रशासन का अनुमान है कि करीब ढाई करोड़ श्रद्धालु स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे ऐसे में मेला प्रशासन द्वारा चप्पे - चप्पे पर पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया है।