प्रयागराज: मौनी अमावस्या महा स्नान पर्व के तहत संगम की रेती पर पहुंचे लाखों लोग,लगाएंगे आस्था की डुबकी
प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2024 में कल शुक्रवार को मौनी अमावस्या का महा स्नान पर्व है तथा मौनी अमावस्या के महा स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है, ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं,तथा देर रात से ही सिर पर आस्था की गठरी लेकर श्रद्धालुओं का आगमन प्रयागराज के संगम तट पर लगातार जारी है।