शहर में असमाजिक तत्व के लोग बेखौफ होकर कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन दिनों कुछ असमाजिक तत्व खड़ी गाड़ियों के कांच को फोड़ रहे हैं। ऐसे ही रिसाई पारा धमतरी में एक सीसी टीवी फूटेज सामने आया है। जिसमें दो युवक कांच फोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिसाईपारा निवासी डॉ. वाय जे बेथे ने घटना को लेकर थाना सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है।