चित्तौड़गढ़: बुआई सीजन में खाद संकट से परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़ जिले में बुआई सीजन के बीच खाद की कमी बड़ा मुद्दा बन गई है। बारिश की अनिश्चितता के साथ डीएपी और यूरिया समय पर न मिलने से किसान परेशान हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर तुरंत व्यवस्था सुधारने की मांग की। नेताओं ने बताया कि गांवों में दौरे के दौरान किसने की लंबी लाइन देखी है।