#रायवाला में हिट एंड रन का मामला, नशे में गाड़ी से युवकों को कुचलने का आरोप
#ऋषिकेश: रायवाला थाना क्षेत्र में 27 सितंबर की रात करीब 10–10:30 बजे हिट एंड रन का मामला सामने आया। आरोप है कि दिल्ली नंबर की कार में सवार चार लोगों ने नशे की हालत में स्थानीय युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय युवकों ने पीछा कर पुलिस की मदद से वाहन को रुड़की के पास पकड़वा दिया।
पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है या दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
रिपोर्ट - पवन सिंह लिंगवाल
#hnbgucentraluniversitygarhwal #highlight #follower #highlightseveryone #BreakingNews #रायवाला #UttarakhandPolice #HitAndRun #मुकदमा #समझौता #crime #accident