अशोक नगर: संपर्क अभियान के तहत जिले में 11 शिविरों का आयोजन, 608 शिकायतें प्राप्त हुईं
अशोकनगर संपर्क अभियान अन्तर्गत जिले में बुधवार को दोपहर 3 बजे से 11 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें विल संबंधी एवं अन्य विषयो के संबंध में 608 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 450 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही शिविरों के दौरान किया गया। उक्त शिविरों में 176 घरेलू तथा 84 कृषि उपयोग हेतु नवीन सर्विस कनेक्शन मौके पर ही जारी किये गये।