कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहली पाली में हिंदी का पेपर आसान, परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
Sadar, Varanasi | Feb 22, 2024 वाराणसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा गुरुवार को केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र आसान होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर के जरिये निगरानी की गई। वहीं मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल की टीमें भी लगातार सक्रिय रहीं।