अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में इलाज में लापरवाही एवं शव ले जाने के लिए सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों ने बुधवार की सुबह जमकर बवाल काटा। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर कई आरोप भी लगाए। हालांकि कुछ प्रबुद्ध लोगों के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ। उसके बाद परिजन शव को अस्पताल के स्ट्रेचर पर लाद कर घर लेकर गए।