शिकारपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। मामले में रमौली गांव निवासी मंगल पटेल ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही विनय दूबे, चंदू दूबे, श्रीकांत दूबे, उमाकांत दूबे, किशुन कांत दूबे समेत 8 लोगों को आरोपित किया है।