नरकटियागंज: दाखिल-खारिज कराने जा रहे दो युवकों से हथियारबंद अपराधियों ने ₹40,000 लूट लिए
नरकटियागंज के आरओबी के निकट छोटे पुल पर सोमवार को दो बाईक पर सवार छ: की संख्या में आये बदमाशो ने दो युवको के साथ मारपीट कर हथियार का भय दिखा 40 हजार रूपये लूट लिये.बदमाशो ने युवको के साथ मारपीट भी की. मारपीट में घायल युवको धुमनगर लाली गढ़ही निवासी मयंक कुमार शर्मा और मटियरिया गांव निवासी छोटु कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.