चानकी पीपरा में आग लगने से तीन घर जल गए हैं। आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताया जाता है। इस अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना के संबंध में पूर्व मुखिया एजाज अहमद ने बताया कि आग से चानकी पीपरा गांव निवासी भोला देवान और अमीन देवान का तीन घर जल गया। घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।