नरकटियागंज: आगलगी में महादलित परिवार के तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
आगलगी की घटना में महादलित परिवार के तीन घर जलकर राख हो गया है। आगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है। वहीं घर में रखें सभी आवश्यकता की सामग्री जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गई है। घटना जिले के नरकटियागंज प्रखंड के कुकरा गांव की बताई जाती है। जहां बुधवार की देर रात आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आगलगी की घटना में भूखल राम सुखल राम और बसंती राम का घर जलकर राख हो गया।