नरकटियागंज सेमरा चौक स्थित सुलभ सरस्वती ज्ञान मंदिर के स्थापना दिवस पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिन्हा तथा शिक्षक भोट चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के तरफ से इस अवसर पर बच्चों के बीच खोखो, कबड्डी, स्पून रेस, चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।