शिवपुरी नगर: यातायात पुलिस का विशेष अभियान: बिना नंबर के वाहन चलाते मिले स्कूली बच्चे, 25 बाइक-स्कूटी जब्त
शिवपुरी शहर में यातायात पुलिस ने बुधवार देर शाम बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहों से 25 बाइक और स्कूटी जब्त की गईं, जिन्हें यातायात थाने लाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नाबालिग और स्कूली बच्चे बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हुए पाए गए।