शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टरों ने डाक्टर एमपी गंगवार का किया घेराव, महिलाओं डाक्टरों की सुरक्षा की मांग
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर डाक्टरों ने डाक्टर एमपी गंगवार का घेराव कर दिया। इस दौरान जूनियर डाक्टरों की जमकर बहस हुई। महिला डाक्टरों ने कहा कि हमारी डयूटी वार्डो में रात में भी लगाई जाती है। वार्ड में मरीजों के तीमारदार अभद्रता करते हैं। हमारी सुरक्षा के लिए वहां पर कोई नही होता है। हमारे लिए वार्ड के बाहर रूम और शौचालय तक नही हैं।