शाहजहांपुर: कांट के पट्टी पश्चिमी निवासी महिला ने पति पर दहेज की मांग पूरी नही करने पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
थाना कांट क्षेत्र के पट्टी पश्चिमी निवासी नूरबी की शादी 28 अप्रैल को थाना कलान क्षेत्र के रहने वाले सलमान से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल वाले आए दिन दहेज में 200 गज का प्लाट और उसके उपर मकान बनवाने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी करने से मना किया तो मारपीट करने लगे। गर्भवती होने पर भी पति ने उसके साथ मारपीट कर मायके में छोड़कर चला गया।