शाहजहांपुर: तिलहर कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर देवर और अन्य दो लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, जांच शुरू
तिलहर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि सदर थाना क्षेत्र के ककरा में उसकी ससुराल में रहने के दौरान उसके देवर और दो अन्य बाहरी लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।