शाहजहांपुर: ददरौल विधानसभा के सेहरामऊ दक्षिणी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, भाजपा सांसद ने की हर घर तिरंगा लगाने की अपील
15 अगस्त से पहले भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। अभियान को सफल बनाने के लिए ददरौल विधानसभा के सेहरामऊ दक्षिणी में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा सांसद ने कहा कि 15 अगस्त से पहले हर घर पर तिरंगा दिखेगा तो हम सबके लिए गर्व की बात होगी।