पाली: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्राम पड़ना निवासी नियामत खान की मौत के बाद इलाज के दौरान राशिद ने भी दम तोड़ा
Pali, Lalitpur | Jul 4, 2026 हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के दौरान थाना पाली अंतर्गत ग्राम पड़ना निवासी नियामत खान एवं उनके भतीजा राशिद खान की बाइक को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। जहां चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।वही भतीजे ने ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। चाचा भतीजे की सड़क हादसे के दौरान मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।