मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया गांव में पूर्व के एक मामले में गवाही देने जा रही विधवा महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संटू यादव को घटना के 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।