सिराथू: संदिग्ध हालत में कड़ा कस्बे के एक घर में मिला एक युवती का शव पुलिस जाँच में जुटी
बुधवार को कौशांबी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा कस्बे के रहने वाले बच्चा लाल अपनी पत्नी को लेकर इलाज के लिए मंझनपुर अस्पताल गए हुए थे। उनकी एक 18 साल की बेटी घर में मौजूद थी जिसने घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है। बच्चों ने देखा तो लोगों को बताया जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी,शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।