सिराथू: रामपुर धमावा गाँव में एक रात में नकब काटकर तीन घरों में हुई चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावा गाँव में बीती रात चोरों ने तीन घरों में नकब काटते हुए चोरी की है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है क्योंकि एक ही गांव में तीन घरों में चोरी से लोग डरे हुवे हैं। चोरी में जेवरात बर्तन और नगद रुपए चोरी हुए हैं सुबह जिन घरों में चोरियां हुई हैं उन लोगों को जब पता चला तो लोग दंग रह गए पुलिस ने छानबीन शुरूकर दिया है।