सिराथू: सब्जी बाज़ार गए एक अधेड़ को टेढ़ीमोड में डम्पर ने मारी टक्कर आई गम्भीर चोटें
बुधवार को टेढ़ीमोड पर लगने वाली सब्जी बाजार में साइकिल से बाजार गए कृष्ण कुमार अग्रहरी को देवीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को फोन पर सूचना दी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया उनके बेटे ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।