सिराथू: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिराथू सीओ ने एसएसबी के साथ कोखराज थाना क्षेत्र का एरिया डोमिनेशन किया
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा थाना कोखराज पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स (SSB) के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन किया गया।ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गयी तथा निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान करने हेतु लोगो को जागरूक किया गया।थाना क्षेत्र अन्तर्गत के मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया है।