Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image
image
image

माननीय प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान हेतु प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई की जा सके। प्रभारी सचिव श्री राहुल कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर शासन एवं जनता के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सहयोग शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, लोक सेवाओं की सुगम उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस प्रकार के सहयोग शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। जनहित, सुशासन एवं सेवा भाव के प्रति प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, मधेपुरा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jun 2, 2026

MORE NEWS

माननीय प्रभारी मंत्री ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान हेतु प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई की जा सके। प्रभारी सचिव श्री राहुल कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर शासन एवं जनता के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सहयोग शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, लोक सेवाओं की सुगम उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस प्रकार के सहयोग शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। जनहित, सुशासन एवं सेवा भाव के प्रति प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, मधेपुरा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Madhepura News