#उत्तराखंड में एक बड़ा #हत्याकांड हो गया। #देहरादून के #विकासनगर बेरागीवाला में घर में घुसकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने #भाजपा कार्यकर्ता की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी।
देहरादून के बैरागीवाला में शनिवार देर शाम एक भाजपा कार्यकर्ता की सनसनीख़ेज़ हत्या कर दी गई जिसके बाद देर रात तक पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और कई हिंदू संगठनों ने देर रात तक सड़क जाम कर दी । आरोपी समुदाय विशेष के लोग हैं जो हत्या के बाद फ़रार चल रहे । शुरुआती जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप की खेत में पानी लगाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया जिसके बाद
लोहे की रॉड और लाठी डंडों से लैस पड़ोसी विनोद कश्यप और उनके परिवार पर टूट पड़े जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया , इस विवाद में विनोद कश्यप के दो भाई और अन्य परिजन भी घायल हुए हैं । स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौक़े पर पहुँच कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई करेंगे की हत्या आरोपियों की पीढ़ियां याद करेंगे । फ़िलहाल क्षेत्र में माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है ।