सीनियर सिटीजन को बस में नहीं बैठने को कहा, क्या उत्तराखंड रोडवेज सरकार से ऊपर है?
वरिष्ठ नागरिकों को सरकार ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन श्रीनगर से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में तीन सीनियर सिटीजन को कथित तौर पर यह कहकर बैठने से रोका गया कि "आधार कार्ड वाले यात्री इस बस में नहीं बैठ सकते।"
वरिष्ठ नागरिक गोदांबरी देवी कांडपाल ने पूरी घटना का वीडियो भी साझा किया है। उनका आरोप है कि बहस के दौरान उन्हें अपमानित किया गया, डराया-धमकाया गया और उनका आधार कार्ड भी वापस नहीं लौटाया गया।
सवाल कई हैं...
▪️ क्या रोडवेज कर्मचारियों को सरकार के नियमों की परवाह नहीं?
▪️ आखिर किस आदेश के तहत वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा से रोका जा रहा है?
▪️ महिलाओं और बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
▪️ यदि सरकारी बसों में ही सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी तो जनता किस पर भरोसा करे?
उत्तराखंड परिवहन निगम और सरकार को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
क्या आपके साथ भी रोडवेज में ऐसा अनुभव हुआ है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Uttarakhand #Roadways #SeniorCitizen #FreeBusService #Garhwal #UttarakhandTransport #ViralVideo #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Jun 24, 2026