गांव पहाड़ी में मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
पलवल। थाना बहीन पुलिस ने गांव पहाड़ी में हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी अनीस उर्फ अन्नू निवासी गांव पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही कराकर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नपाल के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को गांव पहाड़ी में रंजिश के चलते राजेश कुमार, उसके पिता खजान सिंह और चाचा संदीप कुमार पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला किया गया था। आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह की टीम ने 27 नवंबर को आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया। मामले में इससे पहले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।Palwal- The Smart City CMO Haryana Ch. Krishan Pal Gurjar Gaurav Gautam Deepak Mangla Harender Pal Singh Palwal Police
Palwal, Palwal | Nov 28, 2026