लालगंज: लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक दर्जन बकरियां चुराईं
लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग एक दर्जन बकरियों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार सुनील सिंह की सात एवं उर्मिला देवी की दो बकरियां सहित कई लोगों की बकरियां चोरी हुई हैं। पीड़ितों ने बताया कि चोर ताला काटकर बकरियां ले गए। घटना की सूचना लालगंज थाना को दी गई है। थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने