डिंडौरी: आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब पकड़ी, मामला दर्ज
डिंडौरी जिले का आबकारी विभाग विक्रमपुर मेरमाल कस्तूरी पिपरिया एवं खमरिया गांव सहित अलग-अलग जगह दबिश देते हुए 9 प्रकरण कायम करते हुए मामला दर्ज किया । दरअसल जिला जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी और बताया कि अलग-अलग गांव में प्रकरण कायम करते हुए नौ लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया ।