सतबरवा: बकोरिया में बाइक साइकिल से टकराई, मूकबधिर युवक समेत दो घायल
सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक मूकबधिर युवक समेत दो लोग जख्मी हो गए। मूकबधिर युवक को गंभीर चोट लगी है। दोनों घायलों को ऑटो से नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती करा दिया गया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने शाम 6 बजे इस संबंध में जानकारी दी।