सतबरवा: सेहरा गांव में मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, तुंबागड़ा अस्पताल में मौत
सतबरवा के सेहरा गांव में गुरूवार शाम 7 बजे एक ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को सतबरवा के तुंबागड़ा अस्पताल ले गए थे, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन ट्रैक्टरों को मौके पर रोक दिया है।