सतबरवा: सतबरवा में किशोरी हेल्प डेस्क का उद्घाटन, किशोरियों के लिए वरदान बताया गया
उमंग परियोजना के तहत बुधवार शाम 5 बजे सतबरवा में किशोरी हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, नई संस्कृति सोसायटी के अजीत पाठक, पोंची मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम, टीआरआई प्रतिनिधि बलराम दास, प्रदान संस्था के ओम प्रकाश शर्मा, बीपीएम लॉरेंस लकड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करने के बाद फीता काटकर किया।