बड़ी खबर: बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाला 200 मीटर पुल तैयार! DM विशाल मिश्रा ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण,
मंगलवार से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग,
पुल की भार वहन क्षमता और तकनीकी मानकों की होगी जांच,
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले 200 मीटर लंबे महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य खत्म हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पुल के निर्माण, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
मंगलवार से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग,
पुल की भार वहन क्षमता और तकनीकी मानकों की होगी जांच,
अंतिम तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण के बाद ही आम यातायात के लिए खुलेगा पुल,,
इस पुल के सुचारु होने से बद्रीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच संपर्क बेहतर होगा। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने के साथ ही यातायात दबाव और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के लिए भी यह पुल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
DM का स्पष्ट संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण से पहले पुल को शुरू करने पर प्रशासन का फोकस।
#Rudraprayag #Uttarakhand #Kedarnath #Badrinath #CharDhamYatra #ViralNews #BreakingNews #DMVishalMishra #Bridge #KedarnathDham #BadrinathDham #UttarakhandNews