टीकमगढ़: मस्तापुर तिगैला के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के मस्तापुर तिगैला के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम भगवानदास आदिवासी निवासी मजगुवा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से जेरोन गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में मस्तापुर गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।